तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्रीवारी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्रीवारी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान भूमि का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। उनकी इस धार्मिक यात्रा की चर्चा हो रही है।

भूमि ने मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए। इस दौरान वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखाई दीं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसके साथ शॉल कैरी किया था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और हाथों में चूड़ियां पहनी थीं। लाइट मेकअप में उनका लुक काफी सादा नजर आया।

उन्होंने मंदिर में दर्शन के दौरान पूरी श्रद्धा के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि तिरुमला का श्रीवारी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। यह भारत के सबसे प्रसिद्ध और श्रद्धालुओं के बीच खास महत्व रखने वाले तीर्थस्थलों में से एक है। यहां सालभर देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह वीरांगना रानी बेलवाड़ी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस प्रोजेक्ट को संदीप सिंह निर्देशित कर रहे हैं और वह इसके निर्माता भी हैं।

फिल्म में अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके पहले भाग को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है, खासकर इसलिए कि इसमें भारतीय इतिहास से जुड़े किरदारों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

भूमि को पिछली बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में देखा गया था। इसके अलावा, वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में भी नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर ने काम किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story