सीबीआई ने केरल में हत्या के आरोपी का यूएई से कराया प्रत्यर्पण

सीबीआई ने केरल में हत्या के आरोपी का यूएई से कराया प्रत्यर्पण
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हत्या के एक मामले में शामिल आरोपी का यूएई से प्रत्यर्पण कराया है। केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार को जानकारी दी कि आरोपी राघेश उन्नीकोचन केरल में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था। यूएई भागने के बाद उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया था।

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हत्या के एक मामले में शामिल आरोपी का यूएई से प्रत्यर्पण कराया है। केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार को जानकारी दी कि आरोपी राघेश उन्नीकोचन केरल में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था। यूएई भागने के बाद उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया था।

केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और केरल पुलिस के साथ मिलकर उसे यूएई से वापस लाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। राघेश उन्नीकोचन को बुधवार को भारत लाया गया।

सीबीआई ने कहा, "यह व्यक्ति केरल पुलिस की ओर से दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। जांच के दौरान कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह फरार हो गया था। उसके खिलाफ संबंधित अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।"

अधिकारियों ने बताया कि राघेश उन्नीकोचन की इस मामले में संलिप्तता के कारण उसकी तलाश की जा रही थी और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे थे कि उसे कानून के अनुसार सजा मिले। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि केरल पुलिस के अनुरोध पर, एनसीबी-नई दिल्ली (सीबीआई) ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ 'रेड नोटिस' जारी करवाया था।"

इसके बाद, यूएई के अधिकारियों ने राघेश उन्नीकोचन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए यूएई अधिकारियों ने उसे भारत वापस भेजने (डिपोर्ट करने) की अनुमति दे दी। सीबीआई ने बताया कि केरल पुलिस की एक टीम यूएई गई थी, जहां आरोपी को उन्हें सौंप दिया गया। यह टीम आरोपी को लेकर बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची।

अधिकारियों ने बयान में कहा, "भारत में इंटरपोल के लिए 'नेशनल सेंट्रल ब्यूरो' (एनसीबी) के रूप में काम करते हुए सीबीआई अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 'भारतपोल' के जरिए देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है।"

सीबीआई ने बताया कि 2019 से लेकर अब तक, इंटरपोल के माध्यम से 281 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है। इनमें 2026 के दौरान लाए गए 73 भगोड़े भी शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story