विदेश मंत्री जयशंकर ने सेंट किट्स-नेविस के विदेश मंत्री से की मुलाकात, सहयोग के कई मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने सेंट किट्स-नेविस के विदेश मंत्री से की मुलाकात, सहयोग के कई मुद्दों पर हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डेनजि‍ल एल डगलस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल क्षमता और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बात की।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डेनजि‍ल एल डगलस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल क्षमता और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बात की।

डगलस अपने देश में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, उद्योग, वाणिज्य और उपभोक्ता मामले, आर्थिक विकास और निवेश के मंत्री भी हैं। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “मंगलवार को सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डॉ. डेनजि‍ल एल डगलस की मेजबानी करके खुशी हुई। हमने विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल क्षमताओं और आपदा प्रबंधन पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत अच्छी रही।”

डगलस रविवार को चंडीगढ़ में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।

जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डेनजि‍ल एल डगलस का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत है। यह दौरा हमारे ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करेगा और सहयोग को बढ़ाएगा। इस दौरान भारत में सेंट किट्स और नेविस के हाई कमीशन का उद्घाटन भी होगा।”

सेंट किट्स एंड नेविस और भारत के बीच दोस्ताना और अच्छे संबंध रहे हैं। जुलाई 2007 में, भारत और सेंट किट्स एंड नेविस ने ब्यूरोक्रेटिक लेवल पर फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन के सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन किए थे। भारत एक कॉमनवेल्थ देश है, इसलिए इसके नागरिकों को सेंट किट्स एंड नेविस में आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है।

एमईए के अनुसार, सेंट किट्स एंड नेविस आमतौर पर इंटरनेशनल मंचों पर भारत के रुख का समर्थन करता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 7:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story