बलूचिस्तान में चार और नागरिक लापता, राइट्स ग्रुप ने बढ़ती गुमशुदगियों पर जताई चिंता

बलूचिस्तान में चार और नागरिक लापता, राइट्स ग्रुप ने बढ़ती गुमशुदगियों पर जताई चिंता
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चार और नागरिकों को गायब कर दिया गया है। ताजा घटना प्रांत में बढ़ती जबरन गुमशुदगियों और गैर-न्यायिक हत्याओं की पृष्ठभूमि में सामने आई है। ह्यूमन राइट्स संगठन ने कहा क‍ि इस घटना के बाद से इलाके में जबरन गायब होने की घटनाओं पर नई चिंताएं बढ़ गई हैं।

क्वेटा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चार और नागरिकों को गायब कर दिया गया है। ताजा घटना प्रांत में बढ़ती जबरन गुमशुदगियों और गैर-न्यायिक हत्याओं की पृष्ठभूमि में सामने आई है। ह्यूमन राइट्स संगठन ने कहा क‍ि इस घटना के बाद से इलाके में जबरन गायब होने की घटनाओं पर नई चिंताएं बढ़ गई हैं।

बलूच नेशनल मूवमेंट के ह्यूमन राइट्स डिपार्टमेंट 'पांक' ने गुरुवार को केच जिले के तुर्बत के जूसाक इलाके से एक बलूच युवक, करीम, को गायब करने की कड़ी निंदा की।

मानवाधिकार संगठन ने कहा, ''दिनदहाड़े हथियारबंद लोगों और अज्ञात वाहनों से किए जा रहे अपहरण का यह पैटर्न बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगियों के लगातार और चिंताजनक रुझान को दर्शाता है। इस तरह की कार्रवाइयां स्वतंत्रता, सुरक्षा और विधिक प्रक्रिया के अधिकार जैसे मूलभूत मानवाधिकारों का उल्लंघन करती हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून दोनों में निहित हैं।”

पांक ने यह भी बताया कि 31 मार्च को तुरबत के मेन बाजार से एक बलोच छात्र, शायहक रहीम, को पाकिस्तान समर्थित डेथ स्क्वाड की ओर से गायब कर दिया गया। संगठन ने कहा कि दिनदहाड़े हुई यह घटना क्षेत्र में भय और दंडमुक्ति के माहौल को दर्शाती है।

रहीम की सुरक्षा और कुशलता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पांक ने कहा, ''अपहरण एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है, जो स्वतंत्रता, सुरक्षा और विधिक प्रक्रिया के अधिकारों को प्रभावित करता है। ऐसी घटनाएं न केवल परिवारों को तबाह करती हैं, बल्कि समुदायों में व्यापक मानसिक आघात भी पैदा करती हैं।”

एक अन्य मामले में नूर खान नामक एक छात्र को 28 मार्च को बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के पासनी इलाके से पाकिस्तानी सेना के कर्मियों की ओर से गायब कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पांक ने कहा कि नूर को दिनदहाड़े अगवा किया गया, जिससे प्रांत में छात्रों और नागरिकों को निशाना बनाए जाने के लगातार चल रहे पैटर्न पर गंभीर सवाल उठते हैं।

इसके अलावा, संगठन ने बताया कि एक अन्य छात्र समीर को 20 मार्च को ग्वादर से पाकिस्तानी मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) की ओर से अगवा किया गया।

पांक ने पिछले दो महीनों से सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद बख्श साजिदी, उनके भाई नईम साजिदी और इंजीनियर रफीक बलोच (जो प्रांत में सूई गैस के पूर्व प्रमुख थे) के लगातार लापता रहने पर भी गंभीर चिंता जताई।

पांक ने कहा, ''यह मामला कोई अकेली घटना नहीं है। यह पाकिस्तान सरकार की सामूहिक सजा की बड़ी और सिस्टमैटिक पॉलिसी को दिखाता है, जहां असहमति को दबाने की कोशिश में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया जाता है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story