सीओएएस उपेंद्र द्विवेदी और अस्रयान की अहम बैठक, भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग पर जोर

सीओएएस उपेंद्र द्विवेदी और अस्रयान की अहम बैठक, भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग पर जोर
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आर्मेनिया की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान से मुलाकात की।

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आर्मेनिया की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा वैश्विक रणनीतिक हालात, रक्षा सहयोग को मजबूत करने, सैन्य सहयोग बढ़ाने और आपसी हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर बातचीत हुई।

भारतीय सेना के एडीजीपीआई (भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय) ने सोशल मीड‍िया अकाउंट 'एक्‍स' पर बताया, “लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। बातचीत में मौजूदा रणनीतिक हालात, भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग को मजबूत करने, सैन्य साझेदारी बढ़ाने और आपसी हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान दिया गया।”

इस समय भारत के आधिकारिक दौरे पर आए लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने इससे पहले रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात की थी, जिसमें रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने 'एक्‍स' पर लिखा, “भारत दौरे के दौरान आर्मेनिया के रक्षा उपमंत्री और सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर बातचीत हुई।”

इससे पहले मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से भी मुलाकात की। इस बैठक में ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने, आपसी तालमेल (इंटर-ऑपरेबिलिटी) मजबूत करने और वायु सेना के स्तर पर संबंध बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

भारतीय वायु सेना के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर ने 'एक्‍स' पर बताया, “लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की। बातचीत में ऑपरेशनल सहयोग, आपसी तालमेल और द्विपक्षीय वायु शक्ति संबंधों को मजबूत करने पर फोकस रहा।”

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में भी रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की। दोनों ने मिलकर सैन्य उपकरणों के विकास में संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं पर बात की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story