भारत-मॉरीशस समुद्री सहयोग को मिलेगी मजबूती, पोर्ट लुई पहुंचा आईएनएस तरकश

भारत-मॉरीशस समुद्री सहयोग को मिलेगी मजबूती, पोर्ट लुई पहुंचा आईएनएस तरकश
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश शुक्रवार को दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान मॉरीशस की राजधानी पोर्ट पोर्ट लुईस पहुंचा। यह पोत 2 नवंबर को आयोजित होने वाले 192वें अप्रवासी दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा।

पोर्ट लुईस, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश शुक्रवार को दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान मॉरीशस की राजधानी पोर्ट पोर्ट लुईस पहुंचा। यह पोत 2 नवंबर को आयोजित होने वाले 192वें अप्रवासी दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा।

भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। अगस्त में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई थी।

भारतीय नौसेना के अनुसार, बैठक में समुद्री सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझाकरण तंत्र, क्षमता निर्माण और भारतीय नौसेना तथा मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड के बीच परिचालन सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया था।

एडमिरल स्वामीनाथन ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया था कि भारतीय नौसेना मॉरीशस पुलिस बल और नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमता वृद्धि तथा कौशल विकास के प्रयासों में हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

मॉरीशस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने देश के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। इनमें मॉरीशस पुलिस बल के आयुक्त रामपरसाद सूरूजेबली और गृह एवं रक्षा मामलों के सचिव कान ओए फोंग वेंग-पूरुन शामिल थे। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की।

भारतीय नौसेना ने बताया कि वार्ता में मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमता निर्माण, संयुक्त विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) निगरानी और दोनों समुद्री बलों के बीच परिचालन संबंधों के विस्तार पर भी विचार किया गया।

भारतीय नौसेना ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री साझेदारी आपसी विश्वास और सुरक्षित एवं स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र के साझा संकल्प पर आधारित है, जो महासागर विजन के अनुरूप है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story