इजरायल 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट

इजरायल एकता सरकार पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट
इजरायल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट के सामने एक प्रस्ताव रखा था। इस पेशकश के जवाब में आइजनकोट ने लिकुड को 24 घंटे के भीतर अपनी गंभीरता साबित करने की चुनौती दी।

तेल अवीव, 29 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट के सामने एक प्रस्ताव रखा था। इस पेशकश के जवाब में आइजनकोट ने लिकुड को 24 घंटे के भीतर अपनी गंभीरता साबित करने की चुनौती दी।

शनिवार को मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव के तहत आइजनकोट पहले प्रधानमंत्री बनेंगे, जबकि नेतन्याहू शुरुआती कार्यकाल में वैकल्पिक प्रधानमंत्री की भूमिका निभाएंगे।

आइजनकोट ने नेतन्याहू की पेशकश पर तत्काल बातचीत की तैयारी जताई, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लिकुड को 24 घंटे के भीतर अपनी गंभीरता साबित करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि लिकुड वास्तव में राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाना चाहता है तो उसे 'ईमानदार और ठोस' बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि नीतिगत मामलों से जुड़ा एक विस्तृत प्रस्ताव बीते रविवार को नेतन्याहू को सौंप दिया गया था। यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के अनुरोध पर बनाए गए एक गोपनीय माध्यम से भेजा गया था। हालांकि, आइजनकोट का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

आइजनकोट ने पोस्ट में लिखा, "पिछले लगभग तीन हफ्तों से हम ईमानदारी और तेजी से बातचीत करने का प्रस्ताव रख रहे हैं, लेकिन हमें केवल इनकार और टालमटोल का सामना करना पड़ा है।"

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आइजनकोट ने कहा कि वह एक 'यूनिटी सरकार' (मिली-जुली सरकार) बनाने के लिए राजनीतिक समझौते करने को तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह इजरायली एकजुटता को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम हिस्सा मानते हैं।

नेतन्याहू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा कि देश के सामने मौजूद गंभीर सुरक्षा खतरों को देखते हुए उनकी जिम्मेदारी है कि वह व्यक्तिगत और राजनीतिक प्राथमिकताओं को अलग रखें। उन्होंने कहा कि वह इस बात पर सहमत हैं कि आइजनकोट पहले प्रधानमंत्री के रूप में काम करें और वह शुरुआत में वैकल्पिक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालें।

27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि आइजनकोट की याशर पार्टी को 21 सीटें मिली थीं। हालांकि, नेतन्याहू के पारंपरिक दक्षिणपंथी और धार्मिक दलों का गठबंधन 120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें हासिल नहीं कर सका।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story