देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान जीतनराम मांझी

देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान  जीतनराम मांझी
भारत का एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि 10.19 करोड़ से ज्यादा उद्यमों वाला भारतीय एमएसएमई सेक्टर 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहा है, जीडीपी में 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान दे रहा है और भारत से कुल निर्यात में 45 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा इसी सेक्टर का है।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि 10.19 करोड़ से ज्यादा उद्यमों वाला भारतीय एमएसएमई सेक्टर 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहा है, जीडीपी में 30 प्रतिशत से ज्यादा योगदान दे रहा है और भारत से कुल निर्यात में 45 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा इसी सेक्टर का है।

उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एमएसएमई सेक्टर द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एमएसएमई न केवल रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करते हैं बल्कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के औद्योगीकरण में भी मदद करते हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एनएसएसएच) कॉन्क्लेव में बोल रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वन और खनिज आधारित उद्योगों के विकास के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है और एमएसएमई मंत्रालय इन इकाइयों को फलने-फूलने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कई उपाय कर रहा है।

उन्होंने एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बेनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कॉन्क्लेव एससी-एसटी उद्यमियों को नए विचारों को तलाशने, आपसी व्यापारिक अवसरों और इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगा।

जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करने और राज्य के लोगों के समावेशी विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच करीबी समन्वय के साथ काम करने के महत्व का भी जिक्र किया।

उन्होंने प्रतिभागियों खासकर युवाओं से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और आत्मनिर्भरता और विकास के लिए उद्यमिता को अपनाने का आग्रह किया।

राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार एससी और एसटी समुदायों के उद्यमियों को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में 3,971 नए उद्योग स्थापित किए गए हैं, जिससे 54,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

कॉन्क्लेव के दौरान सफल लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और सफल उद्यमी बनने की अपनी यात्रा में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब और अन्य सरकारी पहलों द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story