जूही चावला ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- असली स्टाइल आइकॉन और टैलेंट का पावरहाउस

जूही चावला ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- असली स्टाइल आइकॉन और टैलेंट का पावरहाउस
एक्ट्रेस जूही चावला ने शनिवार को अभिनेत्री रेखा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेखा के साथ दो तस्वीरें शेयर की।

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस जूही चावला ने शनिवार को अभिनेत्री रेखा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेखा के साथ दो तस्वीरें शेयर की।

पहली तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के साथ खड़ी होकर एक-दूसरे को गले लगाती हुई नजर आईं।

इसके बाद जूही ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों के बीच मासूमियत और प्यार देखने को मिला।

रेखा की तारीफ करते हुए जूही ने उन्हें 'टैलेंट का पावरहाउस' और 'असली स्टाइल आइकॉन' बताया।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे खूबसूरत रेखा जी। ग्रेसफुल और मजबूत, टैलेंट का पावरहाउस, असली स्टाइल आइकॉन और एक दिवा। एक ऐसी इंसान जिनके साथ मैंने हमेशा बहुत अपनापन और प्यार महसूस किया है।

फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने 'सिलसिला' फिल्म की एक्ट्रेस को उनके खास दिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने अपनी पुरानी दोस्त को अच्छी सेहत और तरक्की की शुभकामनाएं दी।

दोनों की एक साथ पोज देती हुई तस्वीर शेयर करते हुए हेमा ने पोस्ट में रेखा को बधाई दी। पोस्ट में लिखा कि प्यारी रेखा को जन्मदिन की बधाई, भगवान आपको हमेशा खुशी, अच्छी सेहत और तरक्की दे।

रेखा के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि रेखा को ढेर सारा प्यार। एलिगेंस और स्टाइल की मिसाल। आप हमेशा अच्छी सेहत और खुशियों से भरी रहें।

सायरा बानो ने भी फिल्मिस्तान में बिताए उन दिनों को याद किया, जब रेखा उनके मेकअप की तारीफ किया करती थीं। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाओं में लिखा कि मेरी कुछ सबसे प्यारी यादें फिल्मिस्तान के दिनों की हैं, जब मैं एक सेट पर शूटिंग कर रही होती थी और रेखा पास ही किसी दूसरे सेट पर काम कर रही होती थीं। वह अक्सर मेरे मेकअप रूम में आ जाती थीं, जहां कमाल के मेकअप आर्टिस्ट दीनू एंडुलकर-जिन्हें एक ब्रिटिश मेकअप एक्सपर्ट ने ट्रेनिंग दी थी, वे अपना जादू दिखाते थे।

उन्होंने आगे लिखा कि रेखा सोफे पर बैठकर उन्हें मेरी आंखों पर काम करते हुए देखती थी और मुझसे कहती थी, 'सायरा जी, मैं भी अपनी आंखों का मेकअप वैसे ही करवाना चाहती हूं जैसे दीनू आपके लिए करते हैं। मुझे आज भी याद है कि वह वहां बैठकर कितनी दिलचस्पी से हर छोटी-छोटी बात को ध्यान से देखती थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Oct 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story