कर्नाटक उपचुनाव कांग्रेस की कोई चाल नहीं रोक सकती भाजपा की जीत विजयेंद्र

कर्नाटक उपचुनाव कांग्रेस की कोई चाल नहीं रोक सकती भाजपा की जीत विजयेंद्र
कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र ने सोमवार को दावा किया कि कर्नाटक के बागलकोट विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है और कांग्रेस की कोई भी रणनीति इसे रोक नहीं सकती।

बागलकोट, 30 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र ने सोमवार को दावा किया कि कर्नाटक के बागलकोट विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है और कांग्रेस की कोई भी रणनीति इसे रोक नहीं सकती।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विजयेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चाहे कोई भी नेता, यहां तक कि मुख्यमंत्री भी क्षेत्र में डेरा डाल लें, इससे चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार वीरन्ना चारंतिमठ को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ प्रचार में जुटे हैं।

विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जागरूक मतदाता बीजेपी के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि बागलकोट जिला, जिसने मुख्यमंत्री को राजनीतिक पहचान दी, आज उसी की उपेक्षा हो रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वीरन्ना चारंतिमठ भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। साथ ही यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेता भी अंदरखाने भाजपा उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं।

इस दौरान विजयेंद्र ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नई योजनाएं शुरू करने के बजाय पिछली भाजपा सरकार की परियोजनाओं का ही उद्घाटन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस कर्मियों के वेतन में देरी हो रही है और विश्वविद्यालयों में गेस्ट लेक्चररों को भी महीनों से भुगतान नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कई बजट पेश किए हैं, लेकिन राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया ने बागलकोट जिले की बादामी सीट से जीत हासिल की थी, जबकि मैसूरु की चामुंडेश्वरी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सोमवार को विजयेंद्र ने बागलकोट में पदयात्रा कर पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 7:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story