विकास की नई ऊंचाइयों पर बिहार, श्रेय नीतीश कुमार को जाता है राजीव रंजन

विकास की नई ऊंचाइयों पर बिहार, श्रेय नीतीश कुमार को जाता है  राजीव रंजन
जदयू नेता राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि आज बिहार एक विकसित राज्य बनने की कगार पर खड़ा है तो इसका श्रेय उन्हीं को जाता है।

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि आज बिहार एक विकसित राज्य बनने की कगार पर खड़ा है तो इसका श्रेय उन्हीं को जाता है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण दौर होगा। नीतीश कुमार की विरासत बेमिसाल है। दो दशकों तक, एक कर्मयोगी की तरह, वे बिहार की जनता के सुख-दुख और संघर्षों में उनके साथ जुड़े रहे और राज्य को उन ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिसकी कल्पना भी कई लोग नहीं कर सकते थे। आज, बिहार एक विकसित राज्य बनने की कगार पर खड़ा है, और इसका श्रेय उन्हीं को जाता है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा संवैधानिक प्रावधानों का सम्मान किया है, और इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय आजीविका के लिए रह रहे हैं, इस वक्त यह पूरा इलाका, इजरायल, अमेरिका, और ईरान के युद्ध के बीच केंद्र बना है। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भारत सरकार लगातार इस ओर ध्यान बनाए हुए है। पहले 27 देशों से कच्चा तेल और गैस आता था, अब इससे अधिक देशों से तेल और गैस आ रहा है। ईरान भी भारत की मदद कर रहा है और उसने भारत की कूटनीति को संतुलित बताया है। इसका श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को जाता है।

अमित शाह के घुसपैठ वाले बयान पर जदयू नेता ने कहा कि भारत दुनिया के घटनाक्रम से अलग नहीं हो सकता है। हाल के वर्षों में देखा गया है कि अनेक मुल्कों में घुसपैठियों को डिपोर्ट करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिनके पास कागज नहीं हैं, उन्हें डिपोर्ट किया गया।

असम चुनाव को लेकर जदयू नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस की नांव मझधार में फंस गई है, कांग्रेस के सांसद, विधायक पहले ही पार्टी को छोड़ चुके हैं, कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। सीएम सरमा के नेतृत्व पर जनता को भरोसा है। पीएम मोदी का जादू वहां के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। असम में भाजपा की सरकार बनेगी।

सीएम ममता बनर्जी के बयान पर जदयू नेता ने कहा कि कुंठा, हताशा, और बौखलाहट में ममता बनर्जी कुछ भी कह सकती हैं, असुरक्षा का भाव उनमें पैदा हुआ है क्योंकि, उनके संगठन में शामिल लोगों ने बताना शुरू कर दिया है कि इस बार जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। जनता रिजेक्ट करने वाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story