मोना सिंह ने यूके में सेट अपने नए प्रोजेक्ट की दिखाई झलक

मोना सिंह ने यूके में सेट अपने नए प्रोजेक्ट की दिखाई झलक
मेड इन हेवन, लाल सिंह चड्ढा, 3 इडियट्स और हाल ही में 'कोहरा' सीजन 2 में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अपने आने वाले प्रोजेक्ट की झलकियां शेयर की हैं।

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेड इन हेवन, लाल सिंह चड्ढा, 3 इडियट्स और हाल ही में 'कोहरा' सीजन 2 में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अपने आने वाले प्रोजेक्ट की झलकियां शेयर की हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉट्सवोल्ड्स से कुछ बीटीएस (बिहाइंड-द-सीन्स) तस्वीरें शेयर कीं और इस नई क्रिएटिव दुनिया में कदम रखने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।

उन्होंने कैप्शन में एक नोट भी लिखा, "यह प्रोजेक्ट-फिल्म खास और अनोखी लग रही है क्योंकि हमने पुराने नियमों को छोड़ दिया है।"

उनके इस बयान से कहानी कहने के एक नए और हटकर अंदाज का पता चलता है। यह फिल्म फैन्स को कुछ नया देने का वादा करती है, जो पारंपरिक फिल्मी तौर-तरीकों से अलग होगी और कहानी कहने के नए और अनछुए पहलुओं को दिखाएगी।

खबरों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं, जो 'क्वीन' फिल्म के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में भारतीय और इंटरनेशनल एक्टर्स और म्यूजिशियन एक साथ काम कर रहे हैं। इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धांत चतुर्वेदी, मोना सिंह और अलीजेह अग्निहोत्री भी शामिल हैं।

यह फिल्म 1990 के दशक की शुरुआत में ब्रिटेन पर आधारित है और यूके में पंजाबी म्यूजिक मूवमेंट के उदय को दिखाती है। यह एक उतार-चढ़ाव भरा और रोमांचक दौर था, जब अलग-अलग संस्कृतियों के बीच पली-बढ़ी एक पीढ़ी गैराज, बैक-रूम, पाइरेट रेडियो स्टेशन और अंडरग्राउंड गिग्स से अपनी आवाज बुलंद कर रही थी।

इससे पहले अभिनेत्री ने अपने करियर को आकार देने में इंडस्ट्री की भूमिका और अपने फैसलों के बारे में बात की थी। उन्होंने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि 40 प्रतिशत भूमिका इंडस्ट्री की होती है। वे जमीन, स्क्रिप्ट और प्लेटफॉर्म देते हैं और 60 प्रतिशत भूमिका मेरी होती है। आप जानते हैं, मैं चुनती हूं कि कौन से बीज बोने हैं और सबसे जरूरी बात, कि किन्हें हटाना है।"

एक्ट्रेस ने बताया कि असली बदलाव तब आया जब मैंने मुझे ऑफर किए जा रहे 90 प्रतिशत शो के लिए 'ना' कहना शुरू किया।

मोना को धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपनी भूमिका के लिए पहचान मिली, जो पहली बार 2003 में प्रसारित हुआ था। इसके बाद वह रियलिटी सीरीज 'झलक दिखला जा' के पहले सीजन और 'क्या हुआ तेरा वादा' में नजर आईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Oct 2026 4:21 PM IST

Tags

Next Story