कीर्तिवर्धन सिंह का कोट द’आइवोर दौरा सफल, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई गति विदेश मंत्रालय

कीर्तिवर्धन सिंह का कोट द’आइवोर दौरा सफल, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई गति विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की हालिया कोट द’आइवोर यात्रा से पश्चिम अफ्रीकी देश के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। यह यात्रा अफ्रीका के साथ भारत के व्यापक जुड़ाव का हिस्सा रही।

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की हालिया कोट द’आइवोर यात्रा से पश्चिम अफ्रीकी देश के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। यह यात्रा अफ्रीका के साथ भारत के व्यापक जुड़ाव का हिस्सा रही।

कीर्तिवर्धन सिंह ने कोट द’आइवोर सरकार के निमंत्रण पर 6 से 8 अगस्त तक आबिदजान की आधिकारिक यात्रा की थी। उन्होंने पश्चिम अफ्रीकी देश के 66वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा ने भारत और कोट द’आइवोर के बीच संबंधों को मजबूत करने का "महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।" समारोह के दौरान विदेश राज्य मंत्री और उनके साथ गए भारतीय सशस्त्र बलों के दल का स्वागत दोनों देशों के बीच मौजूद मित्रता और सद्भावना को दर्शाता है।

सिंह ने राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेने के साथ-साथ राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों के मार्चिंग टुकड़ी की भागीदारी भी देखी।

यात्रा के दौरान उन्होंने कोट द’आइवोर की विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री नियाले काबा के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने राष्ट्रपति अलासाने ओत्तारा से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बातचीत में दोनों देशों के संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें आर्थिक और विकास साझेदारी, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क प्रमुख रहे। दोनों पक्षों ने भारत-कोट द’आइवोर बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू आबिदजान में भारतीय समुदाय के साथ विदेश राज्य मंत्री की मुलाकात भी रही। मंत्रालय के अनुसार, सिंह ने भारत और कोट द’आइवोर के दोस्ताना संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।

उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों और भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा, कल्याण और हितों को लेकर भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता भी दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कीर्तिवर्धन सिंह की यात्रा ने भारत और कोट द’आइवोर के बीच पहले से मजबूत होते संबंधों को और विस्तार देने के लिए सकारात्मक आधार तैयार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story