एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर के कार्यकाल के दो साल पूरे, जारी की उपलब्धियों की रिपोर्ट

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर के कार्यकाल के दो साल पूरे, जारी की उपलब्धियों की रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रविवार को दो साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में चलाए गए कार्यक्रमों और पहलों का विवरण दिया गया है।

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रविवार को दो साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में चलाए गए कार्यक्रमों और पहलों का विवरण दिया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के कार्यकाल के दूसरे वर्ष की रिपोर्ट 'ए शेयर्ड कॉन्ट्रिब्यूशन' जारी की गई है। इस रिपोर्ट में उनके दूसरे साल के दौरान किए गए प्रमुख कार्यों, राज्यों में हुए कार्यक्रमों और महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का विवरण दिया गया है।

आयोग ने बताया कि 'शी इज ए चेंजमेकर', 'कैंपस कॉलिंग', 'यशोदा एआई', 'शक्ति संवाद', 'शक्ति समिट', 'कैटलिस्ट्स फॉर चेंज', 'शक्ति और सुरक्षा' तथा 'नारी शक्ति कॉन्क्लेव' जैसे कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए काम किया गया। इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था को बेहतर बनाना और महिला हितैषी प्रशासन को बढ़ावा देना रहा।

22 अक्टूबर को कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, न्याय और सशक्तीकरण के लिए आयोग की प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आयोग की पहुंच को और बढ़ाना है, ताकि उन महिलाओं तक मदद पहुंच सके जिन्हें न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर महिला की आवाज सुनी जाएगी, उसके अधिकारों की रक्षा होगी और उसे न्याय दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

विजया रहाटकर ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार जताया। उन्होंने उन महिलाओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने आयोग पर भरोसा जताते हुए अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि उनके दूसरे वर्ष के कार्यकाल में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता, न्याय और सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल और कार्यक्रम चलाए गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story