पीएम मोदी कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मिले, भारत में बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम का किया जिक्र

पीएम मोदी कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मिले, भारत में बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें देश में तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी।

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें देश में तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्ट्रल एआई के को-फाउंडर और सीईओ आर्थर मेन्श से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत के बढ़ते एआई इकोसिस्टम में मौजूद मौकों के बारे में बताया। वहीं, मेन्श ने इनोवेशन को बढ़ावा देने और एआई क्षमताओं का विस्तार करने के लिए भारत के साथ सहयोग करने और भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने में मिस्ट्रल एआई की गहरी दिलचस्पी जाहिर की।"

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने एल्स्टॉम के सीईओ मार्टिन सियन से भी मुलाकात की और बातचीत मोबिलिटी और रेलवे के आधुनिकीकरण के मौकों पर केंद्रित रही।

जयसवाल के अनुसार, "प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में एल्स्टॉम के बड़े निवेश और मैन्युफैक्चरिंग मौजूदगी का जिक्र किया, जो नौकरियां पैदा करने और भारत के रेल सेक्टर के विकास में योगदान दे रहे हैं। सियन ने भारत में और विस्तार और निवेश के लिए एल्स्टॉम की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।"

प्रधानमंत्री ने सेंट-गोबेन के चेयरमैन और सीईओ बेनोइट बाजिन से मुलाकात की और बातचीत सामग्री और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में मौकों पर केंद्रित रही, जिसमें स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "पीएम मोदी ने भारत में सेंट-गोबेन की मजबूत मौजूदगी और निवेश का जिक्र किया, जिससे भारतीय युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। चेयरमैन और सीईओ बाजिन ने भारत में और निवेश और विस्तार के लिए सेंट-गोबेन की योजनाओं के बारे में बताया।"

इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने कहा कि "भारत-फ्रांस की साझेदारी धरती की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है"।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "कुछ देर पहले ही पेरिस पहुंचा, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। मुझे भारत और फ्रांस को करीब लाने की उनकी कोशिशों पर गर्व है। भारत-फ्रांस की साझेदारी हमारी धरती की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 4:37 PM IST

Tags

Next Story