नीट परीक्षा में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं, अभ्यर्थियों आत्मविश्वास से दें परीक्षा सीएम धामी

नीट परीक्षा में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं, अभ्यर्थियों आत्मविश्वास से दें परीक्षा सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी और मशहूर शूटर एवं पद्म श्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ हुई। दोनों दिवंगत व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि देते हुए कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा।

देहरादून, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी और मशहूर शूटर एवं पद्म श्री सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ हुई। दोनों दिवंगत व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि देते हुए कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीसी खंडूरी ने राज्य के विकास, सुशासन और जनसेवा की दिशा में ऐतिहासिक योगदान दिया है। खंडूरी का नेतृत्व उत्तराखंड की प्रशासनिक और विकासात्मक नीतियों को मजबूत करने में अहम रहा। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले निशानेबाज जसपाल राणा के योगदान को भी याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने नई कमेटी और सचिवालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य एक नया कार्य-संस्कृति विकसित करना है, जिससे राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

इसके अलावा, देहरादून में प्रस्तावित नीट टेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी और सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "हमने अभ्यर्थियों के लिए टिकट भी निःशुल्क किए हैं। हमारा प्रयास है कि सभी बच्चे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। इसके लिए आज सभी अधिकारियों, पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। हम लगातार पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं है। मैं सभी प्रतियोगियों से कहना चाहता हूं कि वे अच्छी तैयारी करें। पारदर्शी व्यवस्था के तहत इन परीक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जाएगा।"

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे बिना किसी आशंका के अपनी तैयारी पर ध्यान दें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। सरकार का उद्देश्य है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह विश्वसनीय और निष्पक्ष हो, ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 4:36 PM IST

Tags

Next Story