नोएडा में चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा, 18 जून (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जून को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने स्थानीय खुफिया सूचना और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-28 क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ग्राम अट्टा क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र इमरान, निवासी ग्राम छलैरा थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र 18 वर्ष; मयंक पुत्र दिगंबर सिंह, निवासी बरौला थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर, उम्र 18 वर्ष; तथा मनीष पुत्र मदनलाल अनुरागी, निवासी सदरपुर सेक्टर-45, गौतमबुद्धनगर, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी मनीष के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी और अवैध शस्त्र रखने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका किसी अन्य चोरी या आपराधिक घटना से भी संबंध है या नहीं। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, वहीं तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 4:57 PM IST

Tags

Next Story