मध्य प्रदेश में नक्सलवाद को आखरी सलाम सीएम मोहन यादव
इंदौर, 18 जून (आईएएनस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद सबसे बड़ी चुनौती थी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को आखिरी सलाम कर दिया गया है।
राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है और इसी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। कांग्रेस शासनकाल में जो कभी एक बड़ी चुनौती थी, वह आज समाप्त हो गई है और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश नक्सलवाद से निपटने में सफल हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में तो एक मंत्री को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के शासनकाल में राज्य की दृष्टि से लाल सलाम नक्सलवाद को अंतिम सलाम सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस समस्या को न केवल नष्ट कर दिया गया है, बल्कि विकास की बयार बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में बह रही है।
राज्य की राजधानी भोपाल में चार दशक पहले हुए यूनियन कार्बाइड हादसे की चर्चा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाकर इस दंश से भी मुक्ति मिली है, वही नदी जोड़ो अभियान से लेकर कई बड़े काम हुए हैं। यह हमारे लिए अद्भुत हैं, जो पूरी दुनिया के लिए आश्चर्य है।
राज्य के श्योपुर में स्थित यूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापन का प्रयोग सफल रहा है। इसकी चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि चीता कहां जीता है, वह हमारे मध्य प्रदेश में जीता है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
राज्य में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है और विद्यार्थी उत्साह के साथ स्कूलों में पहुंचने लगे हैं। प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि बीते तीन वर्षों में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉपआउट दर शून्य हो गई है। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Jun 2026 4:57 PM IST












