विपक्ष से बिलों के समर्थन की अपील, राष्ट्रीय हित में सहयोग जरूरी किरेन रिजिजू

विपक्ष से बिलों के समर्थन की अपील, राष्ट्रीय हित में सहयोग जरूरी किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के उस आरोपों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के उस आरोपों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर सांसद अपने भविष्य के बारे में सोचता है। अपने क्षेत्र के बारे में सोचता है, अपने व्यक्तिगत विकास के बारे में सोचता है। अब ऐसी स्थिति में शिवसेना के सांसदों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस पर मैं किसी भी प्रकार की टिप्पणी तो नहीं कर सकता हूं।

उनके मुताबिक, संसद में हम सभी विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग एकत्रित होते हैं और महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। संसद में हम सभी लोग एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करते हैं। देश के हितों के लिए एकजुट होकर फैसले लेते हैं। इस दौरान हम सभी दलों के सांसदों से अपील करते हैं कि वो हमारा साथ दें, क्योंकि हमारा दायित्व बनता है।

उन्होंने कहा कि अब संजय राउत किसे गाली दे रहे हैं और किसे नहीं, इस पर अगर रिएक्ट किया जाए तो मुझे लगता है कि यह ठीक नहीं रहेगा।

इसके अलावा, उन्होंने परिसीमन बिल पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, मैं इस बात का पहले ही जिक्र कर चुका हूं कि इससे पहले महिला आरक्षण बिल संसद में पारित नहीं हो पाया था। ऐसा कुछ संवैधानिक प्रावधानों की वजह से हुआ था, क्योंकि संसद का दो तिहाई हिस्से का समर्थन हमें नहीं मिला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि हिंदुस्तान की महिलाओं को न्याय मिलें।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक, "मैं हमेशा से ही विपक्षी दलों के यह अपील करते हुए आया हूं कि वो संसद में पेश होने वाले बिलों का समर्थन करें। अब बात महिला आरक्षण की बात कर लीजिए। यह महिला आरक्षण से जुड़ा हुआ बिल है। ऐसी स्थिति में इस पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।"

यह बिल महिलाओं के विकास से जुड़ा हुआ है, लिहाजा हमारी समय-समय पर सांसदों से अपील रहती है कि वो इस बिल का समर्थन करें। हमारी इस संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों से बैठक भी हुई थी, जिसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल है। शायद समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के दबाव में आकर बिल का समर्थन नहीं करने का फैसला किया था। मुझे विश्वास है कि आगामी दिनों में सभी राजनीतिक दलों के लोग इस बिल का समर्थन करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 4:57 PM IST

Tags

Next Story