बंगाल पुलिस ने ड्रोन की मदद से नाकाम की तस्करी की कोशिश, 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया, 4 गिरफ्तार

बंगाल पुलिस ने ड्रोन की मदद से नाकाम की तस्करी की कोशिश, 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया, 4 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल कर मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में उत्तर दिनाजपुर जिले से 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया और चार संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

कोलकाता, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल कर मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में उत्तर दिनाजपुर जिले से 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया और चार संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर जिले में स्थित इस्लामपुर पुलिस जिला क्षेत्र में अपनी तरह के पहले ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल किया और मानव तस्करी की एक कथित कोशिश को नाकाम कर दिया। यह पहली बार है जब इस्लामपुर पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ ड्रोन से निगरानी करके एक अनोखी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि बिहार, असम और गुजरात की कई नाबालिग लड़कियों की तस्करी की जा रही है और उन्हें इस्लामपुर के चंपाबाग इलाके में एक जगह पर छिपाकर रखा गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया। अभियान में पूरे इलाके की निगरानी के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस का दावा है कि ड्रोन को देखते ही कुछ आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, इलाके में पहले से ही गुप्त रूप से तैनात पुलिसकर्मियों ने उनमें से चार को पकड़ लिया। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ऑपरेशन में कुल 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया।

एसपी राकेश सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया, "यह पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। शुरुआती जांच में इस मामले के एक बड़े मानव तस्करी गिरोह से जुड़े होने का पता चला है। बचाई गई लड़कियां बिहार, असम और गुजरात की हैं। मुख्य तस्करी गिरोह के सरगना का पता लगाने के लिए पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। बचाई गई नाबालिगों के लिए काउंसलिंग और जरूरी कानूनी मदद का इंतजाम किया गया है।"

पुलिस बचाई गई लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करों और उनके गिरोह के बारे में और जानकारी मिल सके। मानव तस्करी गिरोह में शामिल बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 3:09 PM IST

Tags

Next Story