चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं परमबंस सिंह रोमाना

चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं परमबंस सिंह रोमाना
बहबल कलां फायरिंग मामले की एसआईटी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह रोमाना की प्रतिक्रिया सामने आई है।

चंडीगढ़, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बहबल कलां फायरिंग मामले की एसआईटी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह रोमाना की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए परमबंस सिंह रोमाना ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से बीते 10 वर्षों में केवल राजनीति की गई है। सच सामने लाने की इनकी मंशा नहीं थी। सच सामने लाने की इनकी मंशा इसलिए भी नहीं थी कि जांच होगी तो आम आदमी पार्टी के नेताओं का ही नाम सामने आएगा। अब इनकी ओर से कहा जा रहा है कि वे नए तथ्य सामने लाएंगे। बीते 11 वर्षों में इतनी एसआईटी बनाई गई, क्या उनकी जांच में तथ्य सामने नहीं आए?

परमबंस सिंह रोमाना ने कहा कि इनकी ओर से इतने दिनों तक क्यों छिपाया गया था। बेअदबी का यह मुद्दा हर चुनाव के पहले दोनों पार्टियां (कांग्रेस और आम आदमी पार्टी) उभारती रहती हैं। चाहे 2019 का चुनाव हो, उससे पहले कांग्रेस की सरकार की ओर से भी यही किया गया। इस मामले में चार चालान पेश किए गए हैं, जिनमें से तीन चालान कुंवर विजय प्रताप की ओर से पेश किए गए। मेरा पूछना है कि चार चालानों में अब तक किसी अकाली नेताओं या कार्यकर्ताओं का नाम उनको क्यों नहीं मिला, अगर कुछ था तो।

उन्होंने कहा कि पिछला चालान 2 अप्रैल 2021 को पेश किया गया। साढ़े पांच वर्ष हो गए क्या सरकार सो रही थी? जब चुनाव आता है तो इस मामले को उठा लिया जाता है और चुनाव खत्म हो जाने के बाद सो जाते हैं। अब बेअदबी करते हुए भगवंत मान का वीडियो सामने आया है।

परमबंस सिंह रोमाना ने आगे कहा कि वीडियो की जांच भी कर ली गई है कि वो असली है। अपने बचाव में एक फेक रिपोर्ट बनवाने की कोशिश की, उन लोगों को पकड़ लिया गया। उन लोगों की गिरफ्तारी कर 164 में कोर्ट के सामने बयान दर्ज करा लिए गए। गुरु दोखी भगवंत मान घिरे हुए हैं, उससे बचने के लिए इन्होंने ये नया एंगल दे दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 3:29 PM IST

Tags

Next Story