अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें अमेरिका में चांद दिखने का इंतजार करना पड़ रहा है।

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें अमेरिका में चांद दिखने का इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रीति जिंटा ने एक्स पर चिंता जाहिर की कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट पर उन्हें चांद नहीं दिख रहा है, जबकि उनका व्रत चल रहा है।

उन्होंने लिखा, "क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत चल रहा है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है।"

लॉस एंजिल्स में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वालीं यह एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी। नवंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए इस कपल के जुड़वां बच्चे जय और जिया हुए।

मां बनने के बाद से अभिनेत्री ने कई बार बताया है कि कैसे उनकी प्राथमिकताएं बदली हैं और वह अपने काम और बच्चों की परवरिश के बीच कैसे संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं।

इससे पहले सितंबर में प्रीति ने अपने काम और निजी जिम्मेदारियों को एक साथ संभालने की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने घर लौटने के अपने लंबे सफर की तस्वीरें साझा की थीं, ताकि वह अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया के स्कूल के पहले दिन उनके साथ रह सकें।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "स्कूल के पहले दिन में शामिल होने के लिए दुनिया के दूसरे कोने से भागती हुई आई हूं। मैं इसे किसी भी कीमत पर मिस नहीं कर सकती थी।"

उन्होंने अपनी यात्रा की कुछ झलकियां भी शेयर कीं, जिनमें फ्लाइट से ली गई एक सेल्फी और विमान की खिड़की से दिखने वाला नजारा शामिल है। लंबे ब्रेक के बाद अभिनेत्री अमेरिका और भारत के बीच अपने निजी और पेशेवर कामों को संभाल रही हैं।

प्रीति ने 'बंटवारा 1947' के साथ एक्टिंग में वापसी की। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वाइब' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने 'मैडम एच' का किरदार निभाया है। इस स्पाई कॉमेडी फिल्म में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव भी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story