'स्टिल अलाइव' मेरे जीवन का सबसे सच्चा और दिल से बनाया गया काम है समय रैना

स्टिल अलाइव मेरे जीवन का सबसे सच्चा और दिल से बनाया गया काम है  समय रैना
स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके समय रैना इन दिनों अपने कॉमेडी स्पेशल शो 'स्टिल अलाइव' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो को दुनिया भर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रहा है। साथ ही इसने एक ग्लोबल रिकॉर्ड भी बनाया है। दरअसल, यह शो अब दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फुल-लेंथ स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बन चुका है। इस पर समय रैना ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सच्चा और दिल से बनाया गया काम है।

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके समय रैना इन दिनों अपने कॉमेडी स्पेशल शो 'स्टिल अलाइव' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो को दुनिया भर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रहा है। साथ ही इसने एक ग्लोबल रिकॉर्ड भी बनाया है। दरअसल, यह शो अब दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फुल-लेंथ स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बन चुका है। इस पर समय रैना ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सच्चा और दिल से बनाया गया काम है।

'स्टिल अलाइव' को 7 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही इस शो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। महज 24 घंटे के अंदर इस कॉमेडी स्पेशल को 22 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। इतने कम समय में किसी फुल-लेंथ स्टैंड-अप शो के लिए ये व्यूज हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इसके बाद यह शो लगातार रिकॉर्ड तोड़ता गया।

रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही इसके व्यूज 48 मिलियन के पार पहुंच गए। अब यह आंकड़ा 53.4 मिलियन से ज्यादा हो चुका है। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बन गया है।

इस पर समय रैना ने कहा, ''स्टिल अलाइव' दिल से बनाई सबसे ईमानदार चीज है। मैं हर एक व्यू का श्रेय उन लोगों को देता हूं, जिन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा।"

इस कॉमेडी स्पेशल में समय रैना ने अपनी जिंदगी के अनुभवों को बेहद खुलकर लोगों के सामने रखा है। शो में उन्होंने अपने संघर्ष, मुश्किल हालात और विवादों के बाद की जिंदगी को अपने खास अंदाज में पेश किया है।

दरअसल, 'स्टिल अलाइव' उस बड़े विवाद के करीब एक साल बाद आया, जिसने समय रैना को सुर्खियों में ला दिया था। उनके शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के एक कमेंट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया। कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गईं। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी मामले में जांच शुरू कर दी थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने कई घंटों तक पूछताछ के लिए भी जाना पड़ा था।

हालांकि इन सब मुश्किलों के बावजूद समय रैना ने हार नहीं मानी। अगस्त 2025 में उन्होंने फिर से स्टेज पर वापसी की और 'स्टिल अलाइव एंज अनफिल्टर्ड' नाम से अपना नया टूर शुरू किया। इस टूर की शुरुआत बेंगलुरु और दिल्ली के बड़े कार्यक्रमों से हुई। इसके बाद उन्होंने यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी अपने शो किए। विदेशों में भी लोगों ने उनके कॉमेडी शो को खूब पसंद किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story