मल्लिकार्जुन खड़गे को मांगनी चाहिए देश और पीएम मोदी से माफी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

मल्लिकार्जुन खड़गे को मांगनी चाहिए देश और पीएम मोदी से माफी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री के पद का आदर नहीं किया है। इसके लिए उन्हें देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री के पद का आदर नहीं किया है। इसके लिए उन्हें देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा, "सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी को 'आतंकी' कहना यह देश के प्रधानमंत्री को नहीं है, ये देश के 140 करोड़ की जनता को अपशब्द कहा गया है और उनका अपमान किया गया है।"

मौर्य ने आगे कहा, "कांग्रेस घटिया राजनीति पर उतर आई है। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद पर बने रहना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पद से हटाने की तमाम नाकाम कोशिशें कीं। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की ताकत होती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लगातार जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने 4 राज्यों (हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और दिल्ली) में जीत हासिल की।"

उपमुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतने जा रही है। 2027 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का वर्तमान और भविष्य दोनों अंधिकार में हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने चुनौती देते हुए कहा, "आपके (कांग्रेस) पास ताकत और कार्यकर्ता हैं तो आपको जनता की अदालत में भाजपा का मुकाबला करना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पहले कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती थी। अब प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर भी इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया है, जो बहुत दुख की बात है। कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story