आंध्र प्रदेश नाव हादसा छह लापता मछुआरों के मारे जाने की आशंका, चार दिन बाद रोका गया तलाशी अभियान

आंध्र प्रदेश नाव हादसा छह लापता मछुआरों के मारे जाने की आशंका, चार दिन बाद रोका गया तलाशी अभियान
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर नाव पलटने के बाद लापता 6 मछुआरों को मृत माना गया है। 4 दिन तक चले तलाशी अभियान में मछुआरों का कोई सुराग नहीं मिला था। बुधवार को अधिकारियों ने इस तलाशी अभियान को रोक दिया।

विशाखापत्तनम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर नाव पलटने के बाद लापता 6 मछुआरों को मृत माना गया है। 4 दिन तक चले तलाशी अभियान में मछुआरों का कोई सुराग नहीं मिला था। बुधवार को अधिकारियों ने इस तलाशी अभियान को रोक दिया।

छह लापता मछुआरों की तलाश के लिए भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमें चार दिन से जुटी थीं। कोस्ट गार्ड के दो जहाजों और दो हेलीकॉप्टरों की मदद से मंगलवार आधी रात तक अभियान जारी रहा, लेकिन सर्च टीमों की सभी कोशिशें बेकार गईं। ऑपरेशन के बाद भी मछुआरों का कोई पता नहीं चल सका।

अधिकारियों ने अब लापता मछुआरों को मृत मान लिया है। यह फैसला रविवार को एक कार्गो जहाज के जरिए बचाए गए मछुआरे से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर 4 जुलाई को यह हादसा हुआ। विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों के 7 मछुआरों का एक समूह एक जुलाई को विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर से मछली पकड़ने के लिए नाव से निकला था। शनिवार को तट पर लौटते समय नाव में तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई। उनमें से एक को एक मर्चेंट जहाज के क्रू ने बचाया और वह सोमवार को तट पर पहुंचा, लेकिन 6 मछुआरों का कोई पता नहीं लगा।

तलाशी अभियान रोके जाने के साथ ही राज्य सरकार ने छह मछुआरों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

राज्य के मंत्री कोल्लू रवींद्र ने लापता मछुआरों के परिवारों को सांत्वना दी और हर परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि सौंपी। उन्होंने मीडिया को बताया कि 72 घंटे से अधिक समय तक व्यापक खोज के बाद भी लापता मछुआरों का कोई सुराग नहीं मिला, इसलिए उन्हें मृत मान लिया गया है।

मंत्री और अन्य अधिकारियों ने जो चेक दिए, उनमें मत्स्य पालन विभाग की ओर से 5 लाख रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए शामिल थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 1:19 PM IST

Tags

Next Story