माता-पिता संग ब्रेकफास्ट करते दिखे सोहेल खान, बोले- बेहद सुकून और खुशी देने वाला पल

माता-पिता संग ब्रेकफास्ट करते दिखे सोहेल खान, बोले- बेहद सुकून और खुशी देने वाला पल
अभिनेता सोहेल खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन जब भी वह परिवार के साथ बिताए किसी खास पल की तस्वीर शेयर करते हैं, फैंस का ध्यान जरूर खींच लेते हैं। इस बार सोहेल ने अपने संडे मॉर्निंग की एक प्यारी झलक दिखाई है।

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सोहेल खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन जब भी वह परिवार के साथ बिताए किसी खास पल की तस्वीर शेयर करते हैं, फैंस का ध्यान जरूर खींच लेते हैं। इस बार सोहेल ने अपने संडे मॉर्निंग की एक प्यारी झलक दिखाई है।

अभिनेता अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान के साथ नाश्ता करते नजर आए। सोहेल ने इस फैमिली मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे 'ब्लेस्ड ब्रेकफास्ट' बताया।

सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके माता-पिता डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। टेबल पर कई तरह के डिश और अलग-अलग फल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमा खान कैमरे की ओर देख रही हैं, जबकि सलीम खान नाश्ते का आनंद लेते हुए कैंडिड अंदाज में नजर आए। तस्वीर को सोहेल ने क्लिक किया है।

अभिनेता ने इस तस्वीर के साथ बेहद छोटा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'बेस्ट ब्लेस्ड ब्रेकफास्ट' यानी माता-पिता के साथ किया गया यह नाश्ता बेहद सुकून और खुशी देने वाला था।

सोहेल खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब वह अपने परिवार के साथ कोई तस्वीर शेयर करते हैं, तो वह फैंस के लिए बेहद खास बन जाती है। इस तस्वीर में भी खान परिवार की करीबी और एक-दूसरे के साथ सहज रिश्ता साफ दिखाई देता है।

बता दें कि इससे पहले भी सोहेल ने अपनी मां के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में वह अपनी मां की गोद में सिर रखकर लेटे हुए थे और कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे थे। उस तस्वीर के कैप्शन में सोहेल ने लिखा था, 'मेरी मां सबसे मजबूत है।'

सोहेल खान इन दिनों अपने काम को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो 'अलायंस' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। इस शो को अभिनेता कुणाल खेमू ने होस्ट किया और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ। शो में सोहेल ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलुओं पर बात की। उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने बताया था कि छोटी उम्र में उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस घटना के बारे में कई सालों तक किसी से बात नहीं की और इसे अपने तक ही रखा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 2:55 PM IST

Tags

Next Story