माइकल जैक्सन से मिलने से ज्यादा नौवारी साड़ी पहनने की थी खुशी, सोनाली बेंद्रे ने सुनाया 1996 का किस्सा

माइकल जैक्सन से मिलने से ज्यादा नौवारी साड़ी पहनने की थी खुशी, सोनाली बेंद्रे ने सुनाया 1996 का किस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने पॉप स्टार माइकल जैक्सन से जुड़ी एक पुरानी याद शेयर की है। सोनाली ने बताया कि जब माइकल जैक्सन पहली बार भारत आए थे, तब मुंबई में उनका स्वागत करने का मौका उन्हें मिला था। हालांकि, उस वक्त सोनाली माइकल जैक्सन से मिलने को लेकर उतनी उत्साहित नहीं थीं, जितनी महाराष्ट्र की पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनने को लेकर थीं।

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने पॉप स्टार माइकल जैक्सन से जुड़ी एक पुरानी याद शेयर की है। सोनाली ने बताया कि जब माइकल जैक्सन पहली बार भारत आए थे, तब मुंबई में उनका स्वागत करने का मौका उन्हें मिला था। हालांकि, उस वक्त सोनाली माइकल जैक्सन से मिलने को लेकर उतनी उत्साहित नहीं थीं, जितनी महाराष्ट्र की पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनने को लेकर थीं।

अभिनेत्री ने यह दिलचस्प किस्सा सोनी मराठी के शो 'कौन होणार करोड़पति' के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सुनाया, जहां वह शो की होस्ट माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत कर रही थीं।

शो के दौरान माधुरी दीक्षित ने सोनाली से माइकल जैक्सन के भारत दौरे के बारे में पूछा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब माइकल जैक्सन मुंबई पहुंचे थे, तब पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनकर उनका स्वागत करने का अनुभव कैसा रहा था।

इस पर सोनाली ने बताया कि उस समय उन्हें माइकल जैक्सन का स्वागत करने से ज्यादा खुशी अपने दोस्तों और परिवार के लिए फ्री टिकट मिलने की थी। उन्होंने कहा, ''सच कहूं तो मैं उस वक्त उनकी इतनी बड़ी फैन नहीं थी। मुझे बताया गया था कि इस कार्यक्रम के लिए मराठी लड़कियों को बुलाना है। उस वक्त मुझे अपने दोस्तों और परिवार के लिए फ्री टिकट भी मिले थे।''

सोनाली ने बताया कि उनके लिए नौवारी साड़ी पहनना अपने आप में एक खास अनुभव था। इसकी वजह उनकी दादी थीं, जो नौवारी साड़ी पहना करती थीं। सोनाली को बचपन से ही इस पारंपरिक साड़ी को पहनने का शौक था।

अभिनेत्री ने कहा, ''नौवारी साड़ी पहनना बहुत मजेदार था, क्योंकि मेरी दादी भी इसे पहना करती थीं। मुझे हमेशा से इसे पहनने का शौक था। मुझे लगता है कि यह सबसे ग्रेसफुल साड़ी है। इसलिए मैं इसे पहनने को लेकर काफी एक्साइटेड थी।''

सोनाली ने कहा, ''जब मैंने माइकल जैक्सन को लाइव परफॉर्म करते देखा, तब मुझे समझ आया कि वह कितने शानदार कलाकार है। उनके गाने, डांस और लगातार परफॉर्म करने की एनर्जी ने मुझे काफी प्रभावित किया। इसके बाद मैं भी उनकी फैन बन गईं।''

गौरतलब है कि माइकल जैक्सन अक्टूबर 1996 में अपने 'हिस्ट्री वर्ल्ड टूर' के तहत भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई में परफॉर्म किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 11:47 AM IST

Tags

Next Story