संजय दत्त पर चुपके से दिल हार बैठी थीं सोनम खान, सालों बाद खोला क्रश का राज

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस सोनम खान ने अपने पुराने दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने को-स्टार संजय दत्त पर क्रश था, लेकिन उन्होंने कभी अपने दिल की बात एक्टर को नहीं बताई।
सोनम ने संजय के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए उन्हें शानदार को-स्टार बताया और कहा कि वह दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं। एक्ट्रेस ने संजय के साथ फिल्मों में बिताए पलों को भी याद किया।
सोनम ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ''आखिरकार संजू बाबा मेरे पेज पर आ ही गए। वह इकलौते एक्टर हैं, जिनके साथ काम करते हुए मुझे चुपके से क्रश हो गया था। उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था और मैंने कभी उन्हें बताया भी नहीं। वह मेरे लिए सबसे शानदार को-स्टार थे और उनका दिल सोने जैसा है। संजू बाबा के साथ जिन भी फिल्मों में मैंने काम किया, उनसे जुड़ी खूबसूरत यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।''
सोनम खान और संजय दत्त ने साल 1990 में आई फिल्म 'क्रोध' में साथ काम किया था। शशिलाल के. नायर के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी अजय और विजय नाम के दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के हत्यारे का पता लगाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं।
हालांकि, बाद में अजय पुलिस में शामिल होने का फैसला करता है, लेकिन वह अपने भाई को भी इस रास्ते पर लाने में कामयाब नहीं हो पाता। फिल्म में बदले की कहानी के साथ दोनों भाइयों के बीच के रिश्ते को भी दिखाया गया था।
सोनम खान की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'इंसानियत' थी। रमनजीत जुनेजा के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में अमिताभ बच्चन, सनी देओल, जया प्रदा, रवीना टंडन, चंकी पांडे, अनुपम खेर और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म में नूतन और विनोद मेहरा भी नजर आए थे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
