'मंडाडी' को सेंसर बोर्ड से मिला यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट, समुद्र में सूरी ने खुद किए खतरनाक स्टंट

मंडाडी को सेंसर बोर्ड से मिला यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट, समुद्र में सूरी ने खुद किए खतरनाक स्टंट
निर्देशक मथिमारन पुगाझेंडी की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'मंडाडी' की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म में अभिनेता सूरी और महिमा नांबियार मुख्य भूमिकाओं में है।

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक मथिमारन पुगाझेंडी की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'मंडाडी' की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म में अभिनेता सूरी और महिमा नांबियार मुख्य भूमिकाओं में है।

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी आरएस इंफोटेनमेंट ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट की जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, '''मंडाडी' को यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 10 सितंबर को रिलीज होगी।''

'मंडाडी' में सूरी के साथ महिमा नांबियार और तेलुगु अभिनेता सुहास भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म सुहास की तमिल सिनेमा में शुरुआत भी है। उनके अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेता सत्यराज, रविंद्र विजय, मिथुन और बालासरवनन जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म के नाम 'मंडाडी' टाइटल तमिलनाडु के कोस्टल बेल्ट के रिच मैरीटाइम कल्चर से इंस्पायर्ड है और यह उन लोगों की स्पिरिट को दिखाता है, जो समुद्र की मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए खास हुनर, हिम्मत और नेतृत्व की क्षमता रखते हैं।

'मंडाडी' की शूटिंग अप्रैल 2026 में पूरी हो गई थी। शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए मेकर्स ने एक वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू को लगी चोटों की झलक देखने को मिली थी। फिल्म का बड़ा हिस्सा समुद्र में शूट किया गया है, जिसके कारण पूरी टीम को काफी मुश्किल परिस्थितियों में काम करना पड़ा।

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सूरी के एक्शन को लेकर है। बताया जा रहा है कि समुद्र में फिल्माए गए सभी हाई रिस्क स्टंट सूरी ने खुद किए हैं। इन सीन के लिए उन्होंने बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया। खास तौर पर फिल्म में दिखाए गए सेल बोट रेसिंग के हिस्सों के लिए सूरी ने कई महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग ली। उन्होंने इस खेल से जुड़ी शारीरिक और तकनीकी बारीकियां सीखीं, ताकि पर्दे पर उनका काम असली नजर आए।

फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज करने की तैयारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 5:00 PM IST

Tags

Next Story