- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- घोरक्षत्र नदी में तैरती मिली युवक...
उमरिया न्यूज: घोरक्षत्र नदी में तैरती मिली युवक की लाश
डिजिटल डेस्क उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़हा स्थित घोरछत्र नदी में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नदी के निचले और दुर्गम हिस्से में शव मिलने की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि यह शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। घटनास्थल दुर्गम होने के कारण वहां तक पहुंचना भी काफी मुश्किल भरा रहा। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई होगी, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात मृतक ने संतरे रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी है। पुलिस आसपास के तमाम गांवों में मुनादी करवाने के साथ ही लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, मृतक कौन था और वह घोरछत्र नदी तक कैसे पहुंचा, यह पहेली बना हुआ है और पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगालने में जुटी है।
Created On :   20 Aug 2026 8:27 PM IST
Next Story











