Umaria news: झाल से विजयनाथ धाम तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा

डिजिटल न्यूज़ उमरिया

जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम झाल से सावन माह मे श्रद्धालुओं ने सोन नदी का पवित्र जल लेकर लगभग 50 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए बरही स्थित बाबा विजयनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में निकली इस भव्य एवं दिव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर जगह-जगह श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। डीजे और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु भोले की भक्ति में नाचते-झूमते नजर आए और पूरा मार्ग “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा के दौरान पंकज सिंह परिहार पेट्रोल पंप पर तिराहे पर कांवड़ियों का स्वागत कर चाय-पान कराया गया। वहीं हड़ताला बरही में राजर्षि मिश्रा एवं प्रशांत सोनी द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। नागेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यह यात्रा क्षेत्र की आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम रही। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का उत्साह और भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण निश्चित रूप से ऐतिहासिक एवं प्रशंसनीय रहा।

Created On :   19 Aug 2026 6:56 PM IST

Tags

Next Story