Umaria news: हाइवे पर मवेशियों के विचरण करने से हो रहे हादसे

हाइवे पर मवेशियों के विचरण करने से हो रहे  हादसे
चंदिया-उमरिया हाइवे पर मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाइक

डिजिटल न्यूज़ उमरिया

चंदिया नर्सरी हाइवे के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाइवे पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से बाइक सवार युवक जानवर से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत चंदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरा युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजाराम साहू पिता सीताराम साहू (निवासी ग्राम लोढ़ा, थाना उमरिया) किसी कार्य से अपनी मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे जब वह चंदिया नर्सरी के पास हाइवे से गुजर रहे थे, तभी अचानक सामने मवेशी आ गया। अचानक जानवर आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई, जिससे राजाराम साहू सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। ### चंदिया अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया रिफर हादसे के बाद स्थानीय रहवासियों और राहगीरों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया रेफर कर दिया है। हाइवे पर लगातार मवेशियों के विचरण करने और आए दिन हो रहे इन हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Created On :   18 Aug 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story