दक्षिण कोरिया कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, 50 घायल

दक्षिण कोरिया कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, 50 घायल
दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में एक कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें 35 की हालत गंभीर बताई गई है। यह जानकरी शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने दी।

डेयजॉन, 20 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में एक कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें 35 की हालत गंभीर बताई गई है। यह जानकरी शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने दी।

यह आग स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:17 बजे लगी। आग की गंभीरता को देखते हुए नेशनल फायर एजेंसी ने देशभर से मदद जुटाने का आदेश जारी किया। ऐसा आदेश तब दिया जाता है, जब स्थानीय प्रशासन के लिए अकेले आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाए।

दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सोक ने गृह मंत्रालय और फायर एजेंसी को तुरंत सभी जरूरी संसाधन और कर्मियों को राहत-बचाव कार्य में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने का काम तेजी से करने को कहा।

प्रधानमंत्री ने डेयजॉन महानगर सरकार और पुलिस को भी निर्देश दिया कि ट्रैफिक कंट्रोल और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने जैसे कदम उठाकर किसी भी और नुकसान को रोका जाए।

इससे पहले 14 मार्च को सियोल के जंग-गु इलाके के सोगोंग-डोंग में एक सात मंजिला इमारत में आग लगी थी, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।

बताया गया था कि आग शाम करीब 6:10 बजे इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक गेस्टहाउस में शुरू हुई थी। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि 8 लोगों को हल्की चोटें आई थीं। घायलों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

फायर विभाग ने उस समय लेवल-1 इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी किया था और राहत कार्य चलाया था।

इससे पहले 10 फरवरी को दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके ग्योंगसान में एक तेल टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। यह हादसा सोल से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित एक बाहरी टैंक भंडारण केंद्र में हुआ था।

आग तेल भंडारण टैंक के ऊपरी हिस्से में हुए विस्फोट के बाद लगी थी। बाद में आग कुछ हद तक शांत हो गई थी, लेकिन मौके से धुआं उठता देखा गया था। शुरुआती राहत कार्य के अंत तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 12:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story