राजस्थान कोटा में सी-सेक्शन के बाद महिला की मौत पर जांच के आदेश

राजस्थान कोटा में सी-सेक्शन के बाद महिला की मौत पर जांच के आदेश
कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद छह महिलाओं में से एक की मौत हो जाने और बाकी पांच के कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस मामले में राजस्थान सरकार ने बुधवार को इस मामले में विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड का गठन किया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

जयपुर, 6 मई (आईएएनएस)। कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद छह महिलाओं में से एक की मौत हो जाने और बाकी पांच के कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस मामले में राजस्थान सरकार ने बुधवार को इस मामले में विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड का गठन किया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

राज्य सरकार ने अस्पताल में प्रसव के बाद इलाज करा रही महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को कोटा भेजा गया है, जो मरीजों के इलाज और स्थिति का आकलन करेगी।

इस टीम में एनेस्थीसिया, मेडिसिन, स्त्री रोग एवं प्रसूति (ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) और नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, ये विशेषज्ञ न केवल इलाज में सहयोग करेंगे, बल्कि घटना की परिस्थितियों का भी मूल्यांकन करेंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौर ने बताया कि सभी प्रभावित महिलाओं को कोटा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राजस्थान सरकार ने इस मामले की कारणों का पता लगाने के लिए समयबद्ध और व्यापक जांच के आदेश भी दिए हैं।अधिकारियों को जांच प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने कहा है कि यदि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 11:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story