पूर्णिया में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीन सगे भाइयों की जलाशय में डूबने से मौत
पटना, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के आलम नगर में रविवार को तीन सगे भाई जलाशय में डूब गए। मृतकों की पहचान मोफिजुल (12), तफिजुल (10) और सैराजुल (8) के रूप में हुई है।
यह घटना सुबह कस्बा ब्लॉक के अंतर्गत कुल्लाखास पंचायत के वार्ड नंबर 7 में हुई।
एक अधिकारी के अनुसार आलमगीर के चार बेटे अपने घर के पास एक गोदाम के पीछे बने जलाशय में जाल से मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के दौरान भाइयों में से एक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में उसके दो अन्य भाई गहरे पाने में उतर गए और डूबने लगे। चौथे भाई अली हुसैन ने गांव वापस जाकर अपने परिवार को इसकी सूचना दी।
रिश्तेदार और स्थानीय निवासी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इन मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार बुरी तरह टूट गया।
कुल्लाखास पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से उन्हें सरकारी आर्थिक सहायता देने की अपील की।
कस्बा अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने डूबने से हुई मौतों की पुष्टि की और कहा कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एक अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया था।
जिला पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस त्रासदी की वजह से आलम नगर में शोक का माहौल पैदा हुआ और दुखी ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने के लिए इकट्ठा हुए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 Aug 2026 2:53 PM IST












