बड़ामलहरा न्यूज: करंट लगने से किशो की दर्दनाक मौत

11 केवी बिजली लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया था, जिससे दुकान के लोहे के पाइप में हाईवोल्टेज करंट फैल गया
डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/छतरपुर जिले के बमीठा थाना इलाके के चंद्रनगर बस स्टैंड पर बारिश के दौरान लोहे.के पाइप में करंट आने से एक 16 बर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि 11 केवी बिजली लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया था, जिससे दुकान के लोहे के पाइप में हाईवोल्टेज करंट फैल गया। कमलेश (पिता मिट्ठू रैकवार), निवासी गोड़याना मोहल्ला चंद्रनगर, गलती से इस पाइप की चपेट में आ गया। घटना Ufff सूचना मिलते ही चंद्रनगर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Created On :   9 Aug 2026 3:27 PM IST

Tags

Next Story