Badamalhra news: बड़ा मलहरा उत्कृष्ट विद्यालय को मिली कृषि संकाय की सौगात

बड़ा मलहरा उत्कृष्ट विद्यालय को मिली कृषि संकाय की सौगात
रोजगार एवं उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे

डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक के उत्कृष्ट विद्यालय में कृषि संकाय लेकर भी विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। संस्था प्राचार्य के मांग पत्र पर लोक शिक्षण संचालनालय ने कृषि संकाय का बिषय शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बताया गया है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक बालक उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण शंकरलाल राजपूत के निरंतर प्रयासों से मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 4 अगस्त को जारी आदेशानुसार विद्यालय को कृषि संकाय (एग्रीकल्चर) की मान्यता दे दी गई है। गौरतलब है कि अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को कृषि विषय की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने ही नगर बड़ामलहरा में कृषि संकाय के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इससे ग्रामीण एवं कृषक परिवारों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा कृषि के क्षेत्र में रोजगार एवं उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे। प्राचार्य की बिशेष पहल एग्रीकल्चर की सब्जेक्ट शुरू होना नगर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Created On :   7 Aug 2026 3:08 PM IST

Tags

Next Story