Bada Malhara: भीमकुंड धाम समिति को भंग करने की मांग क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भीमकुंड धाम समिति को भंग करने की मांग क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नवीन समिति गठन और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने उठाई मांग

डिजिटल डेस्क,बड़ामलहरा। विधानसभा क्षेत्र ऐतिहासिक तीर्थस्थल भीमकुंडधाम समिति को भंग करने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। बाजना ग्राम पंचायत सहित आस-पास के बीस गांवों के लोगों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में भीमकुंड समिति को भंग करने की मांग प्रमुखता से उठाई है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक तीर्थ स्थल में 60 एकड़ जमीन लगीं हुई है मंदिर की देखरेख और संस्कृत विद्यालय के संचालन हेतु वर्तमान में जो समिति कार्य कर रही है वह धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है लोगों का आरोप है कि उस समिति में जो सदस्य हैं वह सभी बाहरी लोग हैं और वर्तमान ट्रस्ट और समिति भीमकुंड धाम में दर्शनार्थ आने जाने वाले लोगों से लगातार अवैध वसूली कर रही जिससे धाम की लोकप्रियता तेज़ी से घट रही है ऐसे में जिले के नवागत कलेक्टर को उक्त धार्मिक मामले में संज्ञान लेते हुए उक्त ट्रस्ट को भंग कर जनभावनाओं के अनुरूप नवीन ट्रस्ट के गठन की मांग प्रमुखता से की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में बाजना सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना शुक्ला, निमानी सरपंच लक्ष्मी जगदीश यादव, सरपंच लखन लोधी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला दरगुवां,सरपंच प्रतिनिधि लोकमन यादव, पूर्व सरपंच बाबूलाल पटेल, अनिल अवस्थी, महामंत्री भूपेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला जितेंद्र पांडेय, मोहन अहिरवार, हरिचंद तिवारी कांग्रेस नेता दिलीप सिंह क्षत्रिय ,पप्पू लोधी मिलन लोधी गोविंद सेन,सत्यम खरे आशीष उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Created On :   5 Aug 2026 6:24 PM IST

Tags

Next Story