शीर्ष 10 भारतीय कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, भारती एयरटेल टॉप पर रहा

शीर्ष 10 भारतीय कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, भारती एयरटेल टॉप पर रहा
वैश्विक अस्थिरता में कमी से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है और इससे देश की शीर्ष 10 भारतीय कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है।

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता में कमी से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है और इससे देश की शीर्ष 10 भारतीय कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है।

15-19 जून की अवधि में सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,802.90 और निफ्टी 390.20 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,013.10 पर बंद हुआ।

इस दौरान भारतीय एयरटेल, एलआईसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ आईटी कंपनी टीसीएस के मार्केटकैप में कमी देखी गई।

टॉप 10 कंपनियों में भारती एयरटेल के मार्केटकैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मूल्यांकन 52,432.67 करोड़ बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपए हो गया।

सरकारी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का मार्केटकैप 51,675.23 करोड़ रुपए बढ़कर 5.57 लाख करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 26,553.71 करोड़ रुपए बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपए हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केटकैप 22,464.02 करोड़ रुपए बढ़कर 17.72 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

समीक्षा अवधि के दौरान एलएंडटी का मार्केटकैप 21,929.12 करोड़ रुपए बढ़कर 5.79 लाख करोड़ रुपए, एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 16,753.57 करोड़ रुपए बढ़कर 9.55 करोड़ रुपए हो गया है।

इसके साथ ही, एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 11,948.72 करोड़ रुपए बढ़कर 12.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केटकैप 6,661.10 करोड़ रुपए बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 4,724.22 करोड़ रुपए बढ़कर 9.66 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केटकैप 12,699.49 करोड़ रुपए बढ़कर 7.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2026 4:00 PM IST

Tags

Next Story