अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलती है कांग्रेस शहजाद पूनावाला

अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती है कांग्रेस शहजाद पूनावाला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में सच बोलने वालों को निशाना बनाया जाता है और शशि थरूर भी इसी का शिकार हो रहे हैं।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में सच बोलने वालों को निशाना बनाया जाता है और शशि थरूर भी इसी का शिकार हो रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी लंबे समय तक अंग्रेजों की "फूट डालो और राज करो" की नीति पर चलती रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ब्रिटिश विचारधारा की वास्तविक उत्तराधिकारी है, क्योंकि इसका गठन ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था और इसके शुरुआती नेतृत्व में ब्रिटिश प्रशासन से जुड़े लोग शामिल थे।

शशि थरूर के हालिया बयान का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर थरूर ने कांग्रेस के उस दावे को गलत साबित कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा के दौरान भारतीय नाविकों और संबंधित मुद्दों को नहीं उठाया।

पूनावाला ने कहा कि थरूर ने स्पष्ट रूप से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का पक्ष मजबूती से रखा और संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि डॉ. थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और प्रभावशाली वक्तृत्व कला की भी सराहना की। ये सभी तथ्य हैं, लेकिन कांग्रेस में तथ्य बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी जब थरूर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अपनी राय रखी थी, तब कांग्रेस के कुछ नेताओं और राहुल गांधी के समर्थकों ने उन्हें निशाना बनाया था।

पूनावाला ने दावा किया कि थरूर को केरल की राजनीति में भी पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया और उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी होती रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन थरूर के बयान ने उनकी बातों का खंडन कर दिया है। पूनावाला ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व शशि थरूर के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करेगा और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करेगा।

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दे को मजबूती से रखा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2026 4:21 PM IST

Tags

Next Story