सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में रेलवे कर्मचारियों की भूमिका को सराहा

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में रेलवे कर्मचारियों की भूमिका को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'विशेष जनसंपर्क अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक आदि तमाम संगठनों और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी के तहत भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को रेलवे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर संवाद किया।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'विशेष जनसंपर्क अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक आदि तमाम संगठनों और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी के तहत भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को रेलवे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर संवाद किया।

नई दिल्ली स्थित टी.एन. बाजपेयी स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों के हितों, कर्मचारी संगठनों की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में भारतीय रेलवे के योगदान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्र, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष एस.के. त्यागी, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह, दिल्ली मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल मंत्री अनूप शर्मा, सहायक मंडल मंत्री पवन कुमारी, महिला कन्वीनर दिव्या शर्मा, रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली के महासचिव एल.एन. पाठक तथा ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन के महासचिव अमित घोष सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा सांसद ने नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के कार्यालय में भी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्र और विभिन्न रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' विषयक पुस्तिका भेंट की। साथ ही रेलवे क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

सांसद ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है और रेलवे कर्मचारियों का योगदान इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2026 5:42 PM IST

Tags

Next Story