ट्रंप का दावा ईरान के अनुरोध पर रोकी सैन्‍य कार्रवाई, दस द‍िन का द‍िया समय

ट्रंप का दावा ईरान के अनुरोध पर रोकी सैन्‍य कार्रवाई, दस द‍िन का द‍िया समय
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा क‍ि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ पूरी तरह से युद्ध जीत लिया है। तेहरान की सैन्य क्षमताओं का अधिकांश हिस्सा नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने आगे कार्रवाई से पहले बातचीत के लिए दस दिन का समय दिया।

वॉशिंगटन, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा क‍ि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ पूरी तरह से युद्ध जीत लिया है। तेहरान की सैन्य क्षमताओं का अधिकांश हिस्सा नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने आगे कार्रवाई से पहले बातचीत के लिए दस दिन का समय दिया।

फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम "द फाइव" पर एक फोन इंटरव्यू में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान ने ईरान की युद्ध लड़ने की क्षमता को खत्म कर दिया है।

ट्रंप ने कहा, “हमने पहले ही युद्ध जीत लिया है। सैन्य दृष्टि से हमने पूरी तरह युद्ध जीत लिया है।”

उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था और चेतावनी दी कि दुश्मन शासन को ऐसी क्षमताएं नहीं मिलनी चाहिए। आप किसी पागल व्यक्ति को या किसी पागल विचारधारा को परमाणु हथियार नहीं दे सकते।

ट्रंप ने अमेरिकी अभियान के पैमाने का विवरण देते हुए ईरान के सैन्य ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने कहा क‍ि हमने उनकी नेवी को नष्ट कर दिया है, उनकी एयर फोर्स को नष्ट कर दिया है। हमने उनके अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। साथ ही साथ उनका मिसाइल लॉन्च सिस्टम और संचार नेटवर्क भी निशाना बने हैं।

ट्रंप ने दावा क‍िया कि अमेरिकी बलों ने ईरान के नेतृत्व संरचना को भी निशाना बनाया। हमने उनके नेताओं को खत्‍म कर दिया। वे सभी अब अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम उन्हें उस स्थिति में नहीं देखना चाहते थे।

ट्रंप दावा कि‍या क‍ि उन्होंने ईरान के अनुरोध पर आगे बढ़ने वाली कार्रवाई को रोकने का निर्णय लिया। उन्होंने मुझसे पूछा, क्या हमें और समय मिल सकता है? इसलिए मैंने उन्हें दस दिन का समय द‍िया है।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो नए हमले होंगे। अगर उन्होंने वह नहीं किया जो करना था, तो मैं उनके पावर प्लांट्स को नष्ट कर दूंगा। उन्‍होंने तर्क दिया कि अमेरिकी हस्तक्षेप केवल राष्ट्रीय सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी है। हम दुनिया को एक बड़ा लाभ पहुंचा रहे हैं।

राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई से पहले ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के करीब था। घरेलू आलोचनाओं के जवाब में ट्रंप ने विपक्ष की आवाजों को खारिज करते हुए अपनी राजनीतिक आधार में मजबूत समर्थन का हवाला दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 10:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story