एनसीपी महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, खरात मामले में विवाद के बाद लिया फैसला

एनसीपी महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, खरात मामले में विवाद के बाद लिया फैसला
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपाली निलेश चाकणकर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले कुछ दिनों से ढोंगी बाबा (खरात) मामले में फंसने के बाद रुपाली चाकणकर लगातार विवादों में घिरी हुई थीं।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपाली निलेश चाकणकर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले कुछ दिनों से ढोंगी बाबा (खरात) मामले में फंसने के बाद रुपाली चाकणकर लगातार विवादों में घिरी हुई थीं।

रुपाली चाकणकर ने अपना त्यागपत्र एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को संबोधित करते हुए भेजा। इस्तीफे में उन्होंने लिखा, "मैं राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत करती हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।"

इस्तीफे की प्रति उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर भी पोस्ट की। पोस्ट में रुपाली चाकणकर ने कहा, "खरात मामले के संबंध में मैंने पहले ही दिन अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। उनके वित्तीय लेन-देन और उनके कदाचार के बीच दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। आज भी मेरा रुख वही, स्पष्ट और दृढ़ है। ये सभी मामले निश्चित रूप से जांच के दौरान सुलझ जाएंगे।"

उन्होंने आगे लिखा, "बिना किसी सबूत के मीडिया के माध्यम से लगाए जा रहे झूठे और बेबुनियाद आरोप कष्टदायक हैं। सत्य पूरी शक्ति के साथ अवश्य सामने आएगा। मैंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से पहले ही मांग की थी कि इस जांच को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए।"

रुपाली चाकणकर ने बताया कि आज सुबह सुनेत्रा पवार जी के साथ फोन पर हुई चर्चा के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला विंग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं।

खरात (ढोंगी बाबा) की गिरफ्तारी के बाद रुपाली चाकणकर पर विभिन्न आरोप लगे थे। उनके और खरात के बीच कथित संबंधों को लेकर विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था। रुपाली चाकणकर ने इन आरोपों से बार-बार इनकार किया था और कहा था कि उनके और खरात के बीच कोई वित्तीय या अन्य संबंध नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 11:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story