अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल हो सकता है लेबनान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल हो सकता है लेबनान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि लेबनान भविष्य में अब्राहम अकॉर्ड्स का हिस्सा बन सकता है। इससे संकेत मिलता है कि उनका प्रशासन अमेरिका की मदद से बने इन सामान्य संबंधों वाले समझौतों का विस्तार करना चाहता है, भले ही लेबनान और इजरायल के बीच कई दशकों से तनाव रहा है।

वॉशिंगटन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि लेबनान भविष्य में अब्राहम अकॉर्ड्स का हिस्सा बन सकता है। इससे संकेत मिलता है कि उनका प्रशासन अमेरिका की मदद से बने इन सामान्य संबंधों वाले समझौतों का विस्तार करना चाहता है, भले ही लेबनान और इजरायल के बीच कई दशकों से तनाव रहा है।

व्हाइट हाउस में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात के दौरान जब उनसे लेबनान के उन कानूनों के बारे में पूछा गया, जिनमें इजरायल से संपर्क पर रोक है, तो उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन के साथ उठाएंगे।

ट्रंप ने कहा क‍ि अब्राहम अकॉर्ड्स मेरे विचार से एक बड़ी सफलता रही है। मुझे लगता है कि जल्द ही कई और देश इसमें शामिल होते नजर आएंगे। उन्‍होंने कहा कि हाल के क्षेत्रीय संघर्षों के बावजूद ये समझौते मजबूत बने रहे हैं। ये समझौते बहुत सफल रहे हैं। इस संघर्ष के समय में भी कोई देश इससे बाहर नहीं हुआ। उन्होंने कहा क‍ि मुझे लगता है कि लेबनान की इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

वहीं, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने सीधे तौर पर अब्राहम अकॉर्ड्स का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने इजरायल के साथ हाल में हुए समझौते के ढांचे पर बात करते हुए कहा कि इसका अंतिम लक्ष्य लेबनान और इजरायल के बीच दुश्मनी की स्थिति को हमेशा के लिए खत्म करना है।

आउन ने इसे 'एक ऐतिहासिक उपलब्धि' बताया और कहा कि दोनों नेताओं की सोच क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने को लेकर एक जैसी है। उन्होंने कहा क‍ि अब समय आ गया है कि लेबनान और पूरा क्षेत्र स्थिर और सुरक्षित बने।

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और लेबनान के बीच बेहतर संबंध सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि व्यापार और अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों देशों के बीच सीधी व्यावसायिक उड़ानें फिर शुरू हो सकती हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं इसे पूरी तरह संभव मानता हूं।"

दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों की गतिविधियों पर ट्रंप ने कहा कि सेना 'वापसी की प्रक्रिया में है' और लेबनानी सशस्त्र बलों को मजबूत करने के लिए बातचीत जारी रहेगी। इसके लिए हमारे पास पहले से ही कुछ ठोस योजनाएं तैयार हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2026 11:48 PM IST

Tags

Next Story