भारत ने रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की निंदा की, सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई

भारत ने रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की निंदा की, सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए उसके साथ एकजुटता भी जताई।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए उसके साथ एकजुटता भी जताई।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों और नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और हिंसा को तुरंत रोका जाना चाहिए।

सऊदी जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन के अनुसार, शनिवार दोपहर किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोगों की जान गई और 309 लोग घायल हुए। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यमन के हूती समूह की ओर से सऊदी अरब के प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाकर हमले जारी हैं।

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, "हम पिछले कुछ दिनों से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हो रहे लगातार हमलों और विशेष रूप से 10 अक्टूबर को हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इन हमलों में लोगों की जान गई है, कई लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत बंद होना चाहिए।"

एमईए ने कहा, "हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ उनकी संप्रभुता की रक्षा के लिए खड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।"

सऊदी विमानन प्राधिकरण के मुताबिक, मृतकों में चार सऊदी नागरिक और आठ विदेशी निवासी शामिल हैं। इनमें दो बांग्लादेशी नागरिक और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन तथा सूडान का एक-एक नागरिक शामिल है। प्राधिकरण ने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

इससे पहले जारी एक बयान में प्राधिकरण ने कहा था कि नुकसान का आकलन करने और सुरक्षा जांच पूरी होने तक हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

शनिवार के हमले के बाद हूती समूह ने बयान जारी कर कहा कि वह सऊदी अरब के साथ ऐसे कदम उठाने के लिए तैयार है, जिनसे हवाई अड्डों, बंदरगाहों और मानवीय सहायता से जुड़ी अन्य सुविधाओं को बढ़ते सैन्य टकराव से दूर रखा जा सके।

वहीं, हूती समर्थित अल-मसीरा टीवी ने शनिवार को बताया कि सऊदी अरब ने यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में हवाई और मिसाइल हमलों की नई लहर शुरू की है। इन हमलों में हूती नियंत्रण वाली राजधानी सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रणनीतिक बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के क्षेत्र और कई उत्तरी प्रांत निशाने पर रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 11:24 AM IST

Tags

Next Story