झारखंड बोकारो में दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, दो लोगों की मौत, चार घायल

झारखंड  बोकारो में दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, दो लोगों की मौत, चार घायल
झारखंड के बोकारो जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर नगेन मोड़ के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दो दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा के पास पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुई।

बोकारो, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर नगेन मोड़ के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दो दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा के पास पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पिंड्राजोरा की ओर से पश्चिम बंगाल जा रहा था। नगेन मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा। हादसे के समय दुकान में कुछ लोग चाय पी रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान सरदाहा गांव निवासी गुई राम ओझा और शीदाम घटवाल के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुकानों के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दो घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं।

हालांकि, स्थानीय स्तर पर चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे और हादसे के जिम्मेदार ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 11:24 AM IST

Tags

Next Story