गांधीनगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर सुबह से लगी मतदाताओं की कतार

गांधीनगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, पोलिंग बूथों पर सुबह से लगी मतदाताओं की कतार
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। गांधीनगर के रायसन प्राइमरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही वोटर्स वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गांधीनगर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। गांधीनगर के रायसन प्राइमरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही वोटर्स वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भाजपा उम्मीदवार गोरंग पटेल ने रायसन प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद गौरव पटेल ने जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं सभी नागरिकों और वार्ड नंबर 10 में आने वाले सभी भाइयों-बहनों से अपील करना चाहता हूं कि आप अपने परिवार के सदस्यों और अपने आस-पास के सभी लोगों को साथ लेकर पोलिंग बूथ पर पहुंचें और जल्द से जल्द भारी संख्या में वोट करें।"

भाजपा विधायक रीताबेन पटेल ने भी मतदान को लेकर जनता से अपील की। उन्होंने कहा, "वोटिंग लोकतंत्र का त्योहार और हमारा नैतिक कर्तव्य है। मैं गांधीनगर के सभी निवासियों से वोट डालने की अपील करती हूं। आज नवरात्रि का जश्न भी शुरू हो रहा है, लेकिन वोटिंग हर पांच साल में एक बार होती है, इसलिए सभी को पहले मतदान करना चाहिए।"

वहीं, गांधीनगर की मेयर मीराबेन पटेल ने भी रायसन प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का त्योहार है और मैंने भी अपना वोट डाला है। मैं सभी से वोट करने की अपील करती हूं। जब हम लोगों के बीच जाते हैं और पिछले पांच सालों में किए गए कामों के बारे में बात करते हैं, तो वे हमारा गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जनता फिर से भाजपा पर विश्वास जताएगी।"

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कुल 11 वार्ड हैं और कुल 44 सीटों पर चुनाव हो रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 11:45 AM IST

Tags

Next Story