'छात्रों के दृढ़ संकल्प और साहस की जीत', जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा का कांग्रेस ने स्वागत किया

छात्रों के दृढ़ संकल्प और साहस की जीत, जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा का कांग्रेस ने स्वागत किया
कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। पार्टी के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह जामिया के आंदोलनरत छात्रों के साहस और संकल्प की जीत है। साथ ही, कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रशासन ने इस आंदोलन को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। पार्टी के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह जामिया के आंदोलनरत छात्रों के साहस और संकल्प की जीत है। साथ ही, कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रशासन ने इस आंदोलन को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह जामिया में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के दृढ़ संकल्प और साहस की जीत है। मैं जामिया के सभी छात्रों को बधाई देता हूं। प्रशासन ने इस विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस तरह से छात्र आंदोलन कर रहे थे और भूख हड़ताल पर थे और छात्राओं की ओर से दिखाया गया समर्थन अपने आप में ऐतिहासिक था।"

उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं छात्रों को समर्थन देने पहुंचा था, लेकिन जो आरोप लगाकर जामिया प्रशासन और रजिस्ट्रार ने एफआईआर कराई, वो बचकाना व्यवहार था। मैं बस पैदल ही कैंपस के अंदर चला गया, जबकि शायद उन्हें उम्मीद थी कि मैं अपनी कार से आऊंगा। वहां गाड़ियां तो आईं, लेकिन उसके पहले मैं ऑटोरिक्शा में बैठकर एक साधारण कपड़े पहनकर अंदर चला गया। 4 नंबर गेट खुला हुआ था और मैं टहलते हुए ही घुस गया और बच्चों से मुलाकात की। उन्हें अपना समर्थन भी दिया। इसके बाद मैं वहां से वापस लौट आया।"

प्रतापगढ़ी ने अपने खिलाफ दर्ज एक एफआईआर में लगाए गए आरोपों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने कहा, "प्रशासन उस समय मुझे गिरफ्तार भी नहीं कर पाया था। दो-तीन दिन पता चला कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, तो यह हास्यास्पद था। इससे हम कोर्ट और जांच में निपटेंगे।"

कांग्रेस सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी परिसर में विवादित नारे छात्रों ने नहीं लिखे थे, बल्कि जामिया प्रशासन ने दूसरों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत इन्हें वहां लगाया था, ताकि विरोध प्रदर्शन को बदनाम किया जा सके। इन तमाम कोशिशों के बावजूद, प्रशासन को हार माननी पड़ी और झुकना पड़ा और यह सब छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की वजह से ही संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी एक सत्याग्रह शुरू किया है। उसका असर छात्रों पर होगी और मुझे खुश है कि एनएसयूआई के तमाम बच्चे, जो भूख हड़ताल पर बैठे थे, उन्हें मैं बधाई देता हूं।

कांग्रेस नेता उदित राज ने भी इस घोषणा का श्रेय छात्रों को दिया, खासकर 'नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया' (एनएसयूआई) से जुड़े छात्रों को।

राज ने कहा, "यह एनएसयूआई के छात्रों के साहस और संघर्ष का नतीजा है। प्रशासन को बेवजह रुकावटें नहीं खड़ी करनी चाहिए थीं। बहरहाल, अब उसे चुनाव कराने की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मैं एक बार फिर छात्रों को उनके संघर्ष के लिए बधाई देता हूं।"

वहीं, सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने छात्रों के लगातार प्रयासों की तारीफ की और इस फैसले को पूरे देश में छात्र लोकतंत्र के लिए एक अहम पल बताया। उन्होंने कहा, "मैं जामिया के छात्रों को सलाम करता हू। जरा सोचिए, राजधानी में स्थित एक प्रमुख विश्वविद्यालय की क्या हालत रही होगी। पिछले दो दशकों से उन्हें एक यूनियन बनाने के बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रखा गया था। मुझे लगता है कि यह पूरे देश के छात्र समुदाय के लिए जश्न मनाने का मौका है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story