वाट्सऐप पर जया बच्चन सबसे ज्यादा एक्टिव, अमिताभ को मैसेज पढ़ने के लिए भेजना पड़ता है एसएमएस

वाट्सऐप पर जया बच्चन सबसे ज्यादा एक्टिव, अमिताभ को मैसेज पढ़ने के लिए भेजना पड़ता है एसएमएस
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल होने के दौरान अभिषेक और श्वेता बच्चन ने बताया कि उनका परिवार वाट्सऐप ग्रुप पर कैसा है।

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल होने के दौरान अभिषेक और श्वेता बच्चन ने बताया कि उनका परिवार वाट्सऐप ग्रुप पर कैसा है।

जब होस्ट करण ने उनसे उनके वाट्सऐप फैमिली ग्रुप के बारे में पूछा तो अभिषेक और श्वेता ने बताया कि उनकी मां, राजनेता और अभिनेत्री जया बच्चन इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

उन्होंने बताया कि वह हर सुबह उन्हें भावुक कर देने वाले वीडियो भेजती हैं। दोनों भाई-बहनों ने यह भी बताया कि उनके पिता अमिताभ बच्चन एक्स पर बहुत एक्टिव रहते हैं, जो उनके अक्सर लिखे जाने वाले ब्लॉग्स से भी पता चलता है। हालांकि, वाट्सऐप की बात करें तो दिग्गज अभिनेता वहां ज्यादातर एक्टिव नहीं रहते हैं।

अभिषेक ने बताया कि बिग बी को एसएमएस के जरिए बताना पड़ता है और उसके बाद ही वह वाट्सऐप पर मैसेज पढ़ते हैं। बिग बी की तरह ही ऐश्वर्या राय भी इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर इनएक्टिव रहती हैं। अभिषेक ने बताया, "वह कॉल या मैसेज का जवाब देने में बहुत समय लगाती हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चन परिवार के नियम के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों को वाट्सऐप ग्रुप पर यह बताना होता है कि वे कब फ्लाइट में चढ़े हैं या कब लैंड कर चुके हैं।

एक मजेदार घटना को याद करते हुए अभिषेक ने बताया कि एक बार जया बच्चन ने दोपहर में मैसेज करके बताया कि वह लैंड कर चुकी हैं और घर पहुंच गई हैं, लेकिन अपनी आदत के अनुसार, बिग बी ने वह मैसेज दिन में काफी देर बाद देखा और लिख दिया, "आपकी यात्रा सुरक्षित हो," जबकि वह तब तक घर पहुंच चुकी थीं।

अभिषेक और श्वेता वाले इस एपिसोड में ऐसे कई मजेदार पल है। इनमें से एक पल तब आया, जब अभिषेक ने बताया कि वह किससे ज्यादा डरते हैं - पत्नी ऐश्वर्या से या अपनी मां जया बच्चन से।

करण ने अभिषेक से पूछा, "आप किससे ज्यादा डरते हैं, पत्नी से या अपनी मां से?", जिस पर अभिषेक ने जवाब दिया, "मेरी मां से।" हालांक श्वेता ने बीच में ही कहा, "पत्नी से," जिस पर अभिषेक ने उनसे कहा, "यह मेरा रैपिड फायर है, चुप रहो।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story