पुरुष की सफलता में महिलाओं का आशीर्वाद जरूरी, गोविंदा का पुराना इंटरव्यू वायरल

पुरुष की सफलता में महिलाओं का आशीर्वाद जरूरी, गोविंदा का पुराना इंटरव्यू वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा बटोरते थे और आज वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने साल 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी, लेकिन अब वह इसी रिश्ते को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा बटोरते थे और आज वह अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने साल 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी, लेकिन अब वह इसी रिश्ते को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

कभी तलाक की खबरें सामने आती हैं, तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें जोर पकड़ने लगती हैं। इन सबके बीच गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुरुषों की जिंदगी में महिलाओं की अहमियत पर बात करते नजर आ रहे हैं।

इस बातचीत में उन्होंने अपनी मां की सीख को याद करते हुए बताया कि किसी भी पुरुष की सफलता में महिलाओं का आशीर्वाद बहुत मायने रखता है।

यह बातचीत उन्होंने लहरें टीवी को दिए एक इंटरव्यू में की थी। इस दौरान गोविंदा कहते हैं, ''मेरा मानना है कि हर पुरुष को अपनी जिंदगी में मौजूद महिलाओं को खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए। महिलाओं का आशीर्वाद किसी भी आदमी की जिंदगी को बेहतर बना सकता है। जब किसी व्यक्ति को महिलाओं का समर्थन और दुआ मिलती है, तो उसकी सफलता की राह और भी आसान हो जाती है।''

गोविंदा ने कहा, ''मेरी मां हमेशा कहती थीं कि महिलाएं बहुत शक्तिशाली होती हैं और उनके बिना पुरुष कमजोर हो जाता है। भगवान शिव भी तब तक पूर्ण नहीं माने जाते जब तक उनके साथ देवी शक्ति का साथ न हो। स्त्री और पुरुष दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं और दोनों का साथ जीवन को संतुलित बनाता है।''

अभिनेता ने आगे कहा, ''अगर कोई पुरुष अपनी जिंदगी में महिलाओं का सम्मान करता है और उनका आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ता है तो उसकी सफलता बढ़ जाती है। यह बात सिर्फ पत्नी तक सीमित नहीं है, बल्कि मां, बेटी, दोस्त या किसी परिचित महिला के रूप में भी महिलाओं का सम्मान और आशीर्वाद बेहद जरूरी होता है।''

इस बातचीत के दौरान गोविंदा ने खुद को मां का लाड़ला बेटा बताया। उन्होंने कहा, ''जीवन के शुरुआती दिनों में मेरा सबसे बड़ा सपना अपनी मां के लिए एक सफल बेटा बनना था। अब एक अच्छा पति और पिता बनना है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 March 2026 5:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story